मल्टीविटामिन के फायदे और नुकसान
मल्टीविटामिन के फायदे और नुकसान
1 मल्टीविटामिन
आजकल ज्यादातर लोग अपने दिन की शुरुआत पोषक तत्वों से भरपूर नाश्ते की बजाय मल्टीविटामिन की गोलियों से करने लगे है। उनका मानना है कि मल्टीविटामिन की गोलियां शरीर में पोषक तत्वों की कमी को पूरा करने, ऊर्जा को बढ़ाने के साथ उन्हें खूबसूरत भी बनाती है। लेकिन क्या यह सही है। माना कि आहार की कमियों को पूरा करने के लिए एक सीमा तक मल्टीविटामिन का इस्तेमाल फायदेमंद हो सकता हैं, लेकिन ये कभी भी स्वस्थ आहार का विकल्प नहीं हो सकतीं। आइए मल्टीविटामिन के फायदे और नुकसान के बारे में जाने
मल्टीविटामिन के फायदे
अगर आप फलों और सब्जियों से युक्त संतुलित आहार नहीं ले रहें है, तो आपके लिए पोषण तत्वों की कमी को पूरा करने के लिए मल्टीविटामिन फायदेमंद हो सकता है। अमेरिका में हुए एक अध्ययन के अनुसार, मनुष्य के शरीर को 13 विटामिनों की आवश्यकता होती है। विटामिन ए, सी, डी, ई, के और आठ प्रकार के विटामिन बी। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए विटामिन का अलग-अलग कार्य होता है।
3
टीविटामिन के प्रकार -
कई लोग मानते हैं कि विटामिन अधिक लेने के कोई नुकसान नहीं होता। उनका मानना हैं कि अधिक विटामिन यूरीन के रास्ते बाहर निकल जाता है। लेकिन यह बात पूरी तरह सच नहीं। क्योंकि मल्टीविटामिन दो तरह के होते हैं, फैट सॉल्यूबल और वॉटर सॉल्यूबल। विटामिन बी और सी वॉटर सॉल्युल है जो यूरिन के जरिए बाहर चला जाता है। लेकिन विटामिन ए, डी, ई और के फैट सॉल्युबल है। यह शरीर में जमा हो जाते हैं।

- 4
ज्यादा मल्टीविटामिन के नुकसान
कहते हैं या ना कि अति हर चीज की बुरी होती है। यह हम सब जानते हैं कि विटामिन हमारे शरीर के लिए कितने फायदेमंद होता है। शरीर के सही प्रकार से काम करने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। लेकिन अमेरिका की हार्वर्ड यूनिवर्सिटी की रिपोर्ट के अनुसार अनायास मल्टीविटामिन का सेवन फायदे के बजाय हमें नुकसान भी पहुंचा सकते हैं।
- 5
क्या हो सकती हैं दिक्कतें
हम विटामिन को अपने लिए फायदेमंद मानते हैं। इसलिए अकसर बिना सोचे समझे इनका सेवन कर लेते हैं। लेकिन बिना डॉक्टरी परामर्श के इनका सेवन ठीक नहीं। इससे हाइपरविटामिनोसिस यानी शरीर में विटामिन की अधिकता से होने वाला रोग, पेट से संबंधित समस्याएं, डायरिया जैसी दिक्कतें हो सकती हैं।
- 6
सेहत के लिए अच्छे नहीं मल्टीविटामिन
इसके अलावा विटामिन सी या जिंक की अधिकता डायरिया, क्रैंप, गैस्ट्रिक, थकान और घबराहट जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसके अलावा कई विटामिन शरीर में जाकर जमा हो जाते हैं। विटामिन 'ए' की अधिकता लीवर को नुकसान पहुंचाती है जबकि विटामिन 'डी' की अधिकता से हार्मोनल गड़बड़ी हो जाती है।
- 7
विटामिन की अधिकता के नुकसान
त्वचा की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए विटामिन ई खाया जाता है। मगर शरीर में इसकी जरूरत से ज्यादा मात्रा आंतरिक ब्लीडिंग का कारण बन सकती है। बिना डॉक्टर की सलाह के विटामिन के का सेवन त्वचा को फायदा पहुंचने की बजाय नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसा भी हो सकता हैं कि त्वचा जवां दिखने की बजाय झुर्रियां दिखने लगें। इसके अलावा ज्यादा जिंक का सेवन करने से ब्लड प्रेशर बढ जाता है।
- 8
कब लें मल्टीविटामिन
एक सीमित मात्रा में मल्टीविटामिन गोलियों से कोई नुकसान नहीं होता लेकिन इन पर निर्भरता बिल्कुल भी ठीक नहीं है। लेकिन आमतौर पर डॉक्टर इन परिस्थितियों में मल्टीविटामिन सप्लीमेंट लेने की सलाह देते हैं। किसी लंबी बीमारी या सर्जरी से रिकवर होने के लिए, हेवी दवाओं के साथ मल्टीविटामिन टैबलेट या सप्लीमेंट, बढ़ती उम्र में महिलाओं में होने वाले विटामिन और अन्य पोषक तत्वों की कमी को पूरा करने के लिए। या फिर शरीर में विटामिन बी12, फोलिक एसिड व आयरन की कमी होने पर डॉक्टर विटामिन सप्लीमेंट्स लेने की सलाह देते हैं।
- 9
मल्टीविटामिन के विकल्प
मल्टीविटामिन को अधिक लेने से नुकसान हो सकता है इसलिए आप अच्छी हेल्दी डाइट लें। सप्लीमेंट्स के रूप में कॉर्नफ्लेक्स, दाल, दलिया आदि अच्छा विकल्प है। विटामिन की कमी को पूरा करने के लिए एक दिन में चार अलग-अलग रंग के फल खाएं। दूध व डेयरी प्रोडक्ट्स भरपूर मात्रा में लें। नट्स खासतौर पर बादाम का सेवन नियमित रूप से करें।
Copyright © 2017 MMI ONLINE LTD
All rights reserved.
All rights reserved.
- Get link
- X
- Other Apps


Comments
Post a Comment